VIP वाहनों के काफिले के सामने गड्ढ़े में पलटा ई-रिक्शा, अधिकारियों को नहीं पड़ा कोई फर्क!
ADVERTISEMENT
अभी कुछ दिन पहले की ही बात है कि भारत सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने लखनऊ में दावा…
अभी कुछ दिन पहले की ही बात है कि भारत सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने लखनऊ में दावा किया कि 2024 के अंत तक वो यूपी की सड़कों को अमेरिका की सड़कों की तरह बना देंगे. इसके बाद तालियों से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा, लेकिन अभी इस दावे को किए हुए ठीक से दो दिन भी नहीं गुजरा था कि सीतापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा. इस वीडियो को देखकर और सड़क परिवहन मंत्री का दावा सुनकर आपका भी सिर चकरा जाएगा.आइए सबसे पहले सीतापुर से वायरल इस वीडियो के बारे में जानते हैं.