'बिल्कुल शॉकिंग सिचुएशन थी...' करोड़पति ससुर हत्याकांड में 21 दिन बाद जेल से बाहर आईं शालू ने बताया सबकुछ!
ADVERTISEMENT
कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 21 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आईं शालू मिनोचा ने पहली बार कैमरे के सामने अपनी बात रखी है. पुलिस ने शुरुआत में उन्हें हत्या की साजिश का हिस्सा माना था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद उनकी भूमिका सामने नहीं आई.
Shalu Exclusive Interview: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 21 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आईं शालू मिनोचा ने पहली बार कैमरे के सामने अपनी बात रखी है. पुलिस ने शुरुआत में उन्हें हत्या की साजिश का हिस्सा माना था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद उनकी भूमिका सामने नहीं आई. कोर्ट के आदेश के बाद शालू की रिहाई हुई. 'यूपी Tak' से एक्सक्लूसिव बातचीत में शालू ने कहा कि उन्हें अपने पति सुब्रत की कथित साजिश की बिल्कुल जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि अभी भी वह यह स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि सुब्रत ने ऐसा कुछ किया होगा. जेल से बाहर आने के बाद फिलहाल उनकी सबसे बड़ी चिंता अपने चार साल के बच्चे से मिलने की है.
