ज्ञानवापी मामले में टिप्पणी पर बवाल, छात्रों के खिलाफ प्रोफेसर ने भी थाने में की शिकायत
लखनऊ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की सोशल मीडिया पर बहस के दौरान की गयी एक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और…
ADVERTISEMENT
लखनऊ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की सोशल मीडिया पर बहस के दौरान की गयी एक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने कथित तौर पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं प्राथमिकी भी दर्ज कराई. इधर मामले में प्रोफेसर ने भी थाने में शिकायत की है.