लेटेस्ट न्यूज़

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने सोचा भी नहीं होगा कि हो जाएगा ये खेल…

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता हुई रद्द… कांग्रेस पार्टी में आया उबाल…

social share
Google CTA

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है. दरअसल, सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे. सूरत कोर्ट के फैसले के बाद से ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर तलवार लटक रही थी. दरअसल, जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई हो तो ऐसे में उनकी सदस्यता रद्द हो जाएगी. इतना ही नहीं सजा की अवधि पूरी करने के बाद छह साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी होते हैं.