UPTak Baithak Logo

‘बाबा के दरबार बा, खतम रोजगार बा’, रवि किशन के जवाब में नेहा का ‘यूपी में का बा’ गीत वायरल

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. देश और उत्तर प्रदेश में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. देश और उत्तर प्रदेश में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप के चलते चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों और जुलूसों पर रोक लगा दी है. ऐसे में तमाम पोलिटिकल पार्टियां डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार कर रही हैं. इसी क्रम में गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन ने एक गाना जारी किया था जिसके बोले थे ‘यूपी में सब बा.’ वहीं, इस गाने के जवाब में लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ का एक गाना काफी वायरल हो गया है. इस गाने के बोले हैं, ‘बाबा के दरबार बा, खतम रोजगार बा…यूपी में का बा.”