लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: जब अखिलेश यादव ने कहा था- ‘हमारी पत्नी अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी’

ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने के ऐलान के…

social share
google news

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा बढ़ गया है. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की तरफ से दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव चुनावी मैदान में उतरेंगी. मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा ने बतौर उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस बीच, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का एक पुराना बयान काफी चर्चाओं में है.