Atiq Ahmad Shooter : अतीक को मारने वाला लवलेश फिर हुआ एक्टिव?, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
ADVERTISEMENT
Atiq Ahmad Shooter : अतीक को मारने वाला लवलेश फिर हुआ एक्टिव?, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले बांदा के शूटर लवलेश तिवारी का सोशल मीडिया अकाउंट एक बार फिर एक्टिव होता नजर आ रहा है. बीते दिन लवलेश तिवारी नाम के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा गया कि, ‘फैन्स तो सिलिब्रेटी के होते हैं मेरे तो चाहने वाले हैं: महाराज लबलेश तिवारी.’ इसके बाद यूजर्स ने इस पोस्ट को खूब लाइक किया और इसपर तरह-तरह के कमेंट किए. कोई उसे शेर बता रहा तो कोई कुछ और.
