लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: घर में डेढ़ साल तक डेड बॉडी छुपाने के मामले की मेडिकल कॉलेज GSVM करेगा केस स्टडी

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur News) में डेढ़ साल तक इनकम टैक्स अधिकारी विमलेश की डेड बॉडी को घर में छुपाने का मामला अब पूरी…

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur News) में डेढ़ साल तक इनकम टैक्स अधिकारी विमलेश की डेड बॉडी को घर में छुपाने का मामला अब पूरी दुनिया में मेडिकल साइंस के लिए एक चर्चा का विषय बन गया है. इस डेड बॉडी को घर से पुलिस निकालकर कानपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल हैलट ले गई थी, जहां डॉक्टरों ने शव का निरीक्षण करके विमलेश के डेढ़ साल पहले मृत्यु होने का दावा किया था. लेकिन कानपुर के मेडिकल कॉलेज जीएसवीएम अब इस मामले की केस स्टडी करेगा.