लेटेस्ट न्यूज़

16 डीसीपी, 49 थानों के साथ कानपुर कमिश्नरेट का हुआ पुनर्गठन, कानपुर आउटर भी शामिल

ADVERTISEMENT

कमिश्नरेट के पुनर्गठन के संबंध में 4 सितंबर को जारी शासनादेश के तहत कानपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट की सरंचना अब पूरी तरह बदल गई…

social share
Google CTA

कमिश्नरेट के पुनर्गठन के संबंध में 4 सितंबर को जारी शासनादेश के तहत कानपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट की सरंचना अब पूरी तरह बदल गई है. कानपुर कमिश्नरेट में चार जोन, 14 सर्किल और 49 थाने शामिल हो गए हैं. इसमें डीसीपी सेंट्रल नया जोन बनाया गया है, जो पहले कानपुर आउटर का हिस्सा था. आउटर में कार्यरत तीन महिला थाने फिलहाल नहीं जोड़े गए हैं.

शासनादेश की जानकारी देते हुए कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि कानपुर में 16 एसीपी होंगे. कानपुर कमिश्नरेट को अब 4 जोन में बांटा गया है. एक सेंट्रल जोन के नाम से नए जोन का गठन किया गया है. कानपुर सिटी को चार डीसीपी कंट्रोल करेंगे.

कानपुर के कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि कानपुर आउटर में अब इस नए गठन से वहां के क्राइम कंट्रोल में काफी सफलता हासिल होगी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि शहर में फोर्स की कोई कमी नहीं है.

इस मामले की वीडियो रिपोर्ट को खबर की शुरुआत में शेयर किए गए Kanpur Tak के वीडियो पर क्लिक कर देख सकते हैं.

कानपुर: करोड़ों खर्च कर स्कूलों में लगाईं घटिया फर्नीचर! टूटी बेंच में देखिए घपले की कहानी