लेटेस्ट न्यूज़

Anju Pakistan Viral : अंजू की पाकिस्तानी ‘लव स्टोरी’ पर पति अरविंद ने खोल दिए धागे, पुलिस वाले भी हैरान!

ADVERTISEMENT

Anju Pakistan Viral : अंजू की पाकिस्तानी ‘लव स्टोरी’ पर पति अरविंद ने खोल दिए धागे, पुलिस वाले भी हैरान!

social share
Google CTA

पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर जैसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है. मगर इस बार एक हिंदुस्तानी लड़की अपने कथित प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है. युवती के पति को अपनी पत्नी के पाकिस्तान पहुंचने की जानकारी खबरों के माध्यम से हुई तो उसके होश उड़ गए. आपको बता दें कि युवती का नाम अंजू है. उसका संबंध उत्तर प्रदेश के जालौन से बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युवती पाकिस्तान में अपने कथित प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने गई है. बता दें कि अंजू और पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह की मुलाकात फेसबुक के माध्मय से हुई थी. दोनों पिछले 2 या 3 सालों से संपर्क में थे. इसी बीच युवती उससे मिलने पाकिस्तान चली गई.