मूंछें छोटी थी उनकी... मूंछों पर ताव देने वाले मैनपुरी DSP अशोक सिंह पर अखिलेश यादव का फिर से पलटवार
मैनपुरी DSP अशोक सिंह के 'मूंछों पर ताव' वाले बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार. अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी मूंछें छोटी थीं.
ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilesh Yadav and DSP Ashok Singh
मैनपुरी के सीओ सिटी (DSP) अशोक सिंह के मूंछों पर ताव देकर 'वीडियो अखिलेश यादव को भेज देना' कहने वाले बयान पर बीते दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया. इसके बाद अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर इस मामले में अपना रिएक्शन दिया था. मगर अब अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीओ अशोक सिंह की मूंछों पर कमेंट किया.

