लेटेस्ट न्यूज़

Guddu Muslim : आखिर किस किस बाहुबली के दम पर फरार है गुड्डू मुस्लिम?

यूपी तक

यूपी के हर माफिया से गुड्डू मुस्लिम के संपर्क मिले हैं जिस की शह पर ही गुड्डू लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार बना हुआ है

ADVERTISEMENT

social share
google news

#guddumuslim #guddunews #atiqahmad

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डू अतीक के गैंग का सबसे खतरनाक मैंबर तो था ही लेकिन बता चला है कि गुड्डू धनंजय सिंह और अभय सिंह के लिए भी काम करता था. इन दोनों माफियाओं के लिए गुड्डू पहले ही कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. यूपी के हर माफिया से गुड्डू मुस्लिम के संपर्क मिले हैं जिस की शह पर ही गुड्डू लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार बना हुआ है. भले ही गुड्डू पिछले 20 सालों से अतीक के साथ था लेकिन गुड्डू के अन्य माफियाओं से लिंक इतने मजबूत थे कि अशरफ से लेकर अतीक भी उसका लोहा मानते थे.

जानकारी में पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम ने इटावा पुलिस लाइन के पास रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बॉबी यादव पर एक समय बमबाजी की थी. इतना ही नहीं पता तो ये तक चला है कि लखनऊ के लॉ मार्टिनियर कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर पीटर फ्रेडरिक गोम्स हत्याकांड में भी गुड्डू मुस्लिम ने कई राज उगले थे. सबसे बड़ी बात ये कि गुड्डू मुस्लिम ने 16 साल की उम्र में ही पहली हत्या की थी. वह सालों तक लखनऊ के चंद्र शेखर हॉस्टल में रहा है. इस हॉस्टल में गुड्डू मुस्लिम छात्र आयुष चौधरी के नाम पर रहता था.

Guddu Muslim News update

    follow whatsapp