लेटेस्ट न्यूज़

तलाक से पहले दूसरी शादी और मंडप में 'कैश सेटलमेंट'... हापुड़ में पहली पत्नी को लाखों दिए तो चढ़ी दूसरी बारात

हापुड़ में बिना तलाक दूसरी शादी कर रहे पति के मंडप में पहली पत्नी ने किया हंगामा. ₹14 लाख लेकर पत्नी ने दी रजामंदी और दिल्ली लौटी. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक ऐसा विवाह समारोह देखने को मिला जो किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था. यहाँ एक शख्स दूसरी शादी रचाने जा रहा था, लेकिन ऐन मौके पर उसकी पहली पत्नी ने मंडप में धावा बोल दिया. इसके बाद जो हुआ, उसने न केवल बारातियों के होश उड़ा दिए बल्कि अंत में मामला लाखों के लेन-देन पर जाकर सुलझा.