UPTak Baithak Logo

डिंपल ने ली सांसद पद की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अखिलेश रहे मौजूद

ADVERTISEMENT

UP Political News: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को संसद सदस्य के…

social share
Google CTA

UP Political News: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली. आपको बता दें कि डिंपल यहां अपने पति और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आईं थीं. इस दौरान सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे. मिली जानकारी के अनुसार, शपथ लेने के बाद डिंपल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया.