भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को जानलेवा हमले के बाद से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. जहां एक और चंद्रशेखर आजाद यूपी की कानून व्यवस्था और योगी सरकार पर हमला बोले हुए हैं. तो वहीं बीजेपी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है..बता दें कि योगी सरकार में राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने इतना तक कह दिया है कि चंद्रशेखर आजाद ने खुद को बड़ा नेता दिखाने और सुरक्षा पाने के लिए खुद पर हमला करवाया है..