लेटेस्ट न्यूज़

UP पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’, गाना गाकर कांग्रेस कार्यकर्ता बोला- अगले PM राहुल गांधी हैं

ADVERTISEMENT

UP Political News: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई. आपको बता दें कि ‘भारत…

social share
Google CTA

UP Political News: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई. आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को दिल्ली से रवाना हुई थी. यात्रा के लिए तिरंगे झंडों और गुब्बारों से पटा सैलाब दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तर के गाजियाबाद स्थित लोनी में दाखिल हुआ. यात्रा के गाजियाबाद में पहुंचने से पहले यूपी तक की टीम ने मौके पर मौजूद विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की.

अंबेडकरनगर से आए अमित कुमार नामक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, “भाजपा ने जो नफरत का माहौल देश में पैदा किया है, उसके खिलाफ राहुल जी ने यह यात्रा शुरू की है. राहुल जी को पूरा देश स्वीकार रह रहा है.”

अयोध्या से आए एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, “यह यात्रा बहुत असरदार रहेगी. हम बहुत एनर्जी के साथ आए हैं.” उन्होंने गाना गाते हुए कहा, “मेरे राहुल भोले भाले, दिल के बहुत निराले, कांग्रेस की डोर संभाले, कुछ करने को हैं मतवाले. तूफान सी ताकत रखने वाले साथी हैं, भारत के अगले PM राहुल गांधी हैं.”

मऊ जिले से आए शैलेश कुमार नामक शख्स ने कहा, “ये एक ऐतिहासिक लड़ाई है. राहुल जी बोल रहे हैं कि वो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं. आज युवा एक उम्मीद के तौर पर राहुल जी को देख रहा है. जब तक यूपी में यात्रा रहेगी मैं राहुल जी के साथ रहूंगा.”

(अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्या-क्या कहा, इससे जानने के लिए ऊपर शेयर किए गए वीडियो को देखें.”

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने उत्तर प्रदेश में किया प्रवेश, जानें सभी LIVE अपडेट्स