‘ऑस्ट्रेलिया वाली पढ़ाई’ पर BJP साध रही निशाना, जानिए अब अखिलेश ने क्या दिया जवाब
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग में अब कम ही समय बचा है. इस बीच समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव…
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग में अब कम ही समय बचा है. इस बीच समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की डिग्री को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, अखिलेश यादव अपना पहला विधानसभा चुनाव मैनपुरी की करहल सीट से लड़ रहे हैं. बता दें कि अखिलेश यादव ने 31 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल किया था. नामांकन के दौरान अपने शपथ पत्र में उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता का जिक्र किया, लेकिन इसमें अखिलेश ने ऑस्ट्रेलिया में की पढ़ाई की बात शामिल नहीं की. अब इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी अखिलेश पर हमलावर है.