लेटेस्ट न्यूज़

हिरासत में पिटाई का वीडियो: यूपी तक पर बोले ADG- जांच में दोषी पाई गई पुलिस तो होगा ऐक्शन

ADVERTISEMENT

यूपी में इस वक्त पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा का मामला छाया हुआ है. पुलिस जहां अबतक…

social share
Google CTA

हमने सहानरपुर के वायरल वीडियो के संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार से बात की. उन्होंने यूपी तक से कहा, ‘पहले दिन से ही यह बात साफ कर दी गई थी कि पिटाई को सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता और विभाग इन चीजों की इजाजत नहीं देता. ये भी आपको पता है कि कहीं दूसरी जगहों का वीडियो कहीं दूसरी जगह का बताकर लोग शेयर करते हैं. इसकी जांच चल रही है. विभागीय जांच में गलती पाई गई तो कार्रवाई होगी.’

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के साथ इस पूरी बातचीत को यहां नीचे शेयर किए गए वीडियो पर क्लिक कर देखा जा सकता है.