आजम के प्यार में पूरे परिवार से भिड़ गई हिंदू लड़की, इसकी असली कहानी दंग कर देगी
Saharanpur News: सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में एक हिंदू युवती द्वारा मुस्लिम युवक आजम के साथ रहने की इच्छा जताने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. युवती खुद को बालिग बताकर अपनी मर्जी से साथ जाने की बात कह रही है, जबकि परिवार उसे नाबालिग बताकर बरामदगी की मांग कर रहा है.
ADVERTISEMENT
Saharanpur News: यूपीके सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के सांगाठेड़ा गांव में एक प्रेम संबंध ने अचानक पूरे इलाके का माहौल गरमा दिया है. गांव की एक हिंदू युवती का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का केंद्र बन गया है. वीडियो में युवती साफ तौर पर कह रही है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से मुस्लिम युवक आजम के साथ गई है और उसी के साथ रहना चाहती है. दूसरी ओर परिजन उसे नाबालिग बताते हुए दावा कर रहे हैं कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और उसकी जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं.