लेटेस्ट न्यूज़

501 की स्पीड पर CM योगी आदित्यनाथ की सेल्फी! तूफानी राइड के बाद ये बोले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जापान दौरे के दौरान यामानाशी में 500 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली लीनियर मैग्लेव ट्रेन में सफर किया. उन्होंने इसे भविष्य की स्वच्छ और अत्याधुनिक परिवहन तकनीक का उदाहरण बताया. इस हाई-स्पीड यात्रा का वीडियो उन्होंने एक्स पर साझा किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/9

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जापान दौरे के आखिरी दिन यामानाशी में अत्याधुनिक हाई-स्पीड लीनियर मैग्लेव ट्रेन की सवारी की. उन्होंने बताया कि यह सफर लगभग 500 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ. यह सफर उनके लिए तकनीकी प्रगति का अनूठा अनुभव रहा. 
 

2

2/9

सीएम योगी ने कहा कि ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि ऐसा महसूस हुआ मानो भविष्य सामने खड़ा हो. उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इतनी अधिक गति के बावजूद यात्रा बेहद स्थिर और आरामदायक रही. 
 

3

3/9

इस दौरान का के वीडियो सीएम योगी ने एक्स पर शेयर किया है जिस में वह मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और साथ ही ट्रैन की स्पीड भी दिखा रहे हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 
 

4

4/9

बता दें कि जापान की प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन, यानी शिंकानसेन अधिकतम करीब 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. लेकिन लीनियर मैग्लेव ट्रेन सामान्य परिचालन में ही 500 किमी/घंटा की गति से दौड़ती है और इसकी अधिकतम क्षमता 600 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.
 

5

5/9

यह ट्रेन पारंपरिक पटरियों पर पहियों के सहारे नहीं चलती, बल्कि शक्तिशाली चुंबकीय बल की मदद से पटरी से कुछ इंच ऊपर हवा में तैरते हुए आगे बढ़ती है. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे ट्रेन उड़ रही हो.
 

6

6/9

मैग्लेव का पूरा नाम ‘मैग्नेटिक लेविटेशन’ है. इस तकनीक में पहिए, एक्सल या बेयरिंग जैसी पारंपरिक संरचनाएं नहीं होतीं. शक्तिशाली चुंबक ट्रेन को ऊपर उठाते हैं और आगे की दिशा में धकेलते हैं.
 

7

7/9

चूंकि ट्रेन और ट्रैक के बीच कोई भौतिक संपर्क नहीं होता, इसलिए घर्षण लगभग शून्य हो जाता है. यही कारण है कि यह ट्रेन 500 से 600 किमी/घंटा जैसी अविश्वसनीय गति हासिल कर पाती है और बेहद शांत तरीके से चलती है.
 

8

8/9

यह हाई-स्पीड सिस्टम स्वच्छ, कुशल और सटीक परिवहन का प्रतीक माना जाता है. सीएम योगी ने इसे भविष्य की मोबिलिटी का उदाहरण बताया जो पर्यावरण अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत है.
 

9

9/9

हाइड्रोजन ग्रीन एनर्जी प्लांट के दौरे के बाद यह हाई-स्पीड यात्रा उनके लिए तकनीकी नवाचार और दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को समझने का बड़ा अवसर रही.

follow whatsapp