यूपी निकाय चुनाव में EVM संग बैलट पेपर से भी होगा मतदान, डिटेल में जानिए क्या होगी प्रक्रिया
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारिखों का ऐलान कर दिया गया है. यूपी चुनाव आयोग के मुताबिक निकाय चुनाव को…
ADVERTISEMENT

Polling in Ghaziabad
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारिखों का ऐलान कर दिया गया है. यूपी चुनाव आयोग के मुताबिक निकाय चुनाव को दो चरणों में कराया जाएगा. पहला चरण चार मई को तो दूसरे चरण का मतदान 11 मई को कराया जाएगा. वहीं 13 मई को चुनाव के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. आयोग के मुताबिक मेयर और पार्षद के चुनाव ईवीएम और नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे.