UP देश का शीर्ष दूध उत्पादक, 2024 तक राज्य में 9 नए डेयरी संयंत्र होंगे- आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य देश का शीर्ष दूध उत्पादक है और अगले दो वर्षों में नौ नए…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य देश का शीर्ष दूध उत्पादक है और अगले दो वर्षों में नौ नए डेयरी संयंत्र काम करने लगेंगे. उन्होंने राज्य में डेयरी क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के और समर्थन की मांग करते हुए अपनी सरकार की तरफ से सभी तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया.