राजा भैया से मिले सुपरस्टार रजनीकांत, कुंडा विधायक ने ‘थलाइवा’ को दिया ये गिफ्ट
Uttar Pradesh News : इंडियन सिनेमा का मेगास्टार कहे जाने वाले रजनीकांत (Rajinikanth) ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : इंडियन सिनेमा का मेगास्टार कहे जाने वाले रजनीकांत (Rajinikanth) ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है. रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म ‘जेलर’ अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ के कमाई कर रही है. फिल्म 10 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई करके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना डाला. वहीं रजनीकांत इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपने फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और यहां के नेताओं से भी मिल रहे हैं. इसी कड़ी में सुपरस्टार रजनीकांत, सोमवार को जनसत्ता दल के मुखिया और कुंडा से विधायक राजा भैया (Raja Bhaiya) से मुलाकात की.