लेटेस्ट न्यूज़

संभल CO अनुज चौधरी पर धौंस जमा इंटरव्यू लेना चाहता था यूट्यूबर मशकूर, पड़ गए लेने के देने

Sambhal CO Anuj Chaudhary News: संभल में एक यूट्यूबर मशकूर रजा को सार्वजनिक शांति भंग करने और CO पर दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

CO Anuj Chaudhary
CO Anuj Chaudhary
social share
google news

Sambhal CO Anuj Chaudhary News: संभल में मशकूर रजा दादा नामक यूट्यूबर को पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मशकूर रजा ने स्थानीय क्षेत्राधिकारी (CO) अनुज कुमार चौधरी का साक्षात्कार लेने के लिए कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के नाम का इस्तेमाल किया. आरोप है कि मश्कूर राजा ने चौधरी पर दबाव बनाया और धमकाने की कोशिश की.