झांसी में पालतू कुत्ते का राजधानी ट्रेन के नीचे आने का जो वीडियो आपने देखा, आगे क्या हुआ उसके साथ?
UP News: उपासना नाम की महिला यात्री दिल्ली से मुंबई का सफर ट्रेन से कर रही थीं. उनके साथ उनका पालतू डॉगी भी था. उपासना ने उसकी भी टिकट बुकिंग की थी. अब इस कुत्ते की वीडियो जबरदस्त वायरल है. दरअसल ये कुत्ता मौत को छू कर वापस आया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Jhansi News: जब किस्मत में जिंदगी है तो मौत को छू कर भी निकला जा सकता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जो ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय’ को सही साबित कर रहा है. यहां एक पालतू कुत्ता जिस तरह से ट्रेन के नीचे आया और फिर जिस तरह से उसकी जान बची, वह सब कैमरे पर रिकॉर्ड हो गया और अब ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रही है.

