लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के इन 7 स्टेशनों से IRCTC के 'पूर्वोत्तर की खोज' टूर का लुत्फ उठा सकते हैं आप, जानिए कितने पैसे लगेंगे

IRCTC Northeast Tour: IRCTC 22 अप्रैल 2025 से "नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी" टूर शुरू कर रहा है, जो 15 दिन का होगा और असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, और अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख स्थलों की सैर कराएगा. यात्रा का खर्च ₹1,16,905 से ₹1,67,845 तक होगा, और यूपी के कई शहरों से सीधे बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IRCTC Northeast Tour: पूर्वोत्तर भारत के लिए दो सफल टूर आयोजित करने के बाद अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) एक और खास टूर शुरू करने जा रही है. यह टूर 'नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी' (पूर्वोत्तर की खोज) के नाम से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए शुरू होगा.