इस एक बॉलर से पिछली 6 पारियों में 4 बार आउट हुए यशस्वी जायसवाल, यूपी के इस खिलाड़ी की भारी फजीयत
भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल का फ्लॉप शो जारी है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ODI में सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हुए. मार्को जानसेन लगातार उन्हें आउट कर रहे हैं. फैंस जायसवाल की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal Trending: भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ट्रेंड कर रहे हैं. बैटिंग में बार-बार फ्लॉप होना ही जायसवाल के ट्रेंड होने की वजह है. बुधवार 3 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक और मिले मौके को भुनाने में जायसवाल नाकाम रहे. मूल रूप से यूपी के भदोही के रहने वाले जायसवाल 38 गेंदों में सिर्फ 22 रन बना सके. खास बात यह है कि इस बार भी जायसवाल को मार्को जानसेन ने आउट किया है. पिछली 6 पारियों में जायसवाल 4 बार (इनमें टेस्ट की पारियां भी शामिल) मार्को का शिकार बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जायसवाल को भरपूर मौके मिल रहे हैं, लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर पा रहे हैं.