लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी के बन गए थे रिश्ते के भांजे के साथ संबंध, सऊदी से देवरिया आए नौशाद की बॉडी बैग में मिली तो ये पता चला

UP News: देवरिया का नौशाद 10 दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा था. मगर अब उसकी लाश ट्रॉली बैग में मिली है. जानिए क्या हुआ उसके साथ?

ADVERTISEMENT

Deoria, Deoria Crime, Deoria Crime News, UP Crime, UP News, देवरिया, देवरिया न्यूज, यूपी पुलिस
UP News
social share
google news

UP News: मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल के लिए अपने पति सौरभ को मार डाला. तो अब कुछ ऐसा ही मामला देवरिया से भी सामने आया है. यहां रिश्ते के भांजे से प्रेम संबंध होने पर महिला ने अपने पति की हत्या कर डाली. हत्या करने के बाद पति के शव को ट्रॉली बैग में रखा और 60 किलोमीटर दूर खेल में फेक दिया. बताया जा रहा है कि पति हाल ही में विदेश से आया था. ऐसे में बैग में मिले पासपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली. जांच में ये भी सामने आया है कि युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है और उसे दर्दनाक मौत दी गई है.