संभल दंगों पर 450 पन्नों की रिपोर्ट आने का बाद टेंशन! जुमे की नमाज को लेकर ये क्या होने लगा
संभल दंगों पर न्यायिक आयोग की 450 पन्नों की रिपोर्ट ने नया तनाव पैदा किया. जानें रिपोर्ट में डेमोग्राफिक बदलाव और साजिश के खुलासे के बाद क्यों जुमे की नमाज़ पर प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
ADVERTISEMENT

Sambhal riots, judicial commission report, Juma namaz
संभल में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित न्यायिक आयोग की 450 पन्नों की रिपोर्ट ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है. रिपोर्ट के गोपनीय होने के बावजूद इसके अहम बिंदू लीक हो गए हैं. इसके बाद शहर में तनाव का माहौल है. इन लीक्ड जानकारियों के आधार पर यह रिपोर्ट संभल में हुए दंगों को एक गहरी साजिश का हिस्सा बताती है. इसमें संभल के बदलते डेमोग्राफिक समीकरणों की ओर भी इशारा किया गया है.