अतीक के कत्ल की पूरी रिपोर्ट का पेज नंबर 124 क्यों हो रहा है वायरल, क्या लिखा है इसमें?
UP News: अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. जांच रिपोर्ट में पुलिस को क्लीन चिट मिली है. अब इस जांच रिपोर्ट का पेज नंबर-124 काफी चर्चाओं में है.
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed
UP News: माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या केस की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. जांच रिपोर्ट में जहां पुलिस को क्लीन चिट मिल गई है तो वहीं जांच रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि इस हत्या को टाला नहीं जा सकता था और हत्यारों ने पहले से ही हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बना रखी थी. आपको बता दें कि जांच रिपोर्ट 191 पेज की है. मगर अब इसका पेज नंबर 124 काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गया है.