लेटेस्ट न्यूज़

नकुड़ तहसील में हुक्का पी रहे किसानों को जेल भेजने की चेतावनी देने वाली SDM संगीता राघव कौन हैं?

SDM Sangeeta Raghav News: सहारनपुर जिले में नकुड़ तहसील की एसडीएम संगीता राघव की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. खबर में जानिए कौन हैं SDM संगीता राघव?

ADVERTISEMENT

SDM Sangeeta Raghav
SDM Sangeeta Raghav
social share
Google CTA

SDM Sangeeta Raghav News: सहारनपुर जिले में नकुड़ तहसील की एसडीएम संगीता राघव की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, गंगोह ब्लॉक के नागल राजपूत गांव के किसान तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. धरने के दौरान तहसील परिसर में किसान हुक्का पीते हुए नजर आए, जिसे देख एसडीएम संगीता राघव भड़क गईं. उन्होंने धरने पर बैठे किसानों को तुरंत वहां से हुक्का हटाने के लिए कहा. एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर हुक्का नहीं हटाया गया, तो जेल भेज दिया जाएगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और एसडीएम संगीता राघव की खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में आज आप इस खबर में एसडीएम संगीत राघव की पूरी कहानी जानिए.