BHU से पढ़े वैज्ञानिक निक्कू मधुसूदन ने खोज लिया एलियंस का घर? जानिए कौन हैं ये पूरी दुनिया में इनकी जबर्दस्त चर्चा
वैज्ञानिक निक्कू मधुसूदन ने ब्रह्माण्ड में k2-18b ग्रह की खोज की है. इस खोज ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. जानिए इस खोज के बारे में और ये भी कि आखिर ये भारतीय वैज्ञानिक हैं कौन?
ADVERTISEMENT

Nikku Madhusudhan (Photo: University of Cambridge's Institute of Astronomy)
UP News: हमेशा से ही ये सवाल उठता रहा है कि क्या पृथ्वी के अलावा ब्रह्माण्ड के किसी दूसरे ग्रह पर जीवन मौजूद है? क्या किसी ग्रह पर एलियंस की मौजूदगी है-एलियंस का घर है? इन सवालों का जवाब जानने और नए-नए ग्रहों की खोज करने में हजारों वैज्ञानिक दिन-रात जुटे हुए हैं. मगर अब एक भारतीय वैज्ञानिक को अपनी खोज में ऐसी सफलता हाथ लगी है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है.