हम मरने के लिए भर्ती नहीं हुए…ये कहने वाले संभल के डिप्टी SP और अर्जुन अवॉर्डी अनुज चौधरी कौन हैं?
UP News: अनुज चौधरी ने कुश्ती में कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीते हैं. उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानिक किया गया है. इसके बाद वह पुलिस में भर्ती हो गए थे. वह काफी दबंग पुलिस अधिकारी माने जाते हैं.
ADVERTISEMENT

Sambhal Deputy SP Anuj Chaudhary
UP News: संभल हिंसा के बाद से संभल के डिप्टी एसपी अनुज चौधरी चर्चाओं में हैं. दरअसल उनका एक बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि पुलिस को भी आत्मरक्षा का अधिकार है और पुलिसकर्मी मरने के लिए पुलिसबल में भर्ती नहीं हुए हैं. वायरल वीडियो में अनुज चौधरी ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पुलिसकर्मियों के भी बच्चे और परिवार हैं. वह सवाल करते हैं कि क्या हमारा यानी पुलिसकर्मियों का परिवार नहीं है? अनुज चौधरी वीडियो में कह रहे हैं कि संभल में 4 से 6 घंटे क्या हालात रहे, पहले उसे देखना चाहिए. बता दें कि संभल डिप्टी एसपी का ये बयान काफी चर्चाओं में आ गया है.