Hathras Stampede : हाथरस में जिन भोला बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ कौन हैं वो? जानिए उनसे जुड़ी पूरी कहानी
Hathras Stampede : हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से अभी तक 50 से ज्यादालोगों की मौत हो गई है. इसमें बड़ी संख्या महिलाएं और बच्चें शामिल हैं. मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.
ADVERTISEMENT

हाथरस में जिन भोला बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ कौन हैं वो?
Hathras Stampede : हाथरस के रतिभानपुर में मंगलवार का दिन अमंगलकारी रहा. यहां प्रवचन करने वाले भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 50 से 60 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभान पुर में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे. सत्संग पंडाल में अचानक मची भगदड़ हुई और मौत का तांडव देखने को मिला, लोग एक- दूसरे के उपर गिरते हुए चले गए.