हरियाणा के देवेंद्र देशवाल को नदीम और सोबान ने दौड़ाकर शामली में क्यों मारा? अरेस्ट हुए तो चौंकाने वाली कहानी सुनाई
UP News: हरियाणा के पानीपत के रहने वाले किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या यूपी के शामली में कर दी गई. 2 सगे भाई नदीम और सोबान ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. हत्याकांड के पीछे ये वजह सामने आई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां हरियाणा के पानीपत स्थित सुनौली थाना के कुराड गांव के रहने वाले किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या कर दी गई. देवेंद्र देशवाल पर चाकुओं से हमला किया गया और उन्हें दर्दनाक मौत दी गई. बचने के लिए उन्होंने दौड़ भी लगाई मगर हत्याकांड के आरोपी नदीम और सोबान ने उनका पीछा किया और उन्हें मार डाला.