UP Monsoon Update: मौसम विभाग ने इन 13 जिलों में जारी किया भारी बारिश का ताजा अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
UP Monsoon Update: मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 18 जून को उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update: पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है सामने आई है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 18 जून को प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. इसके साथ ही, 20 जिलों के लिए मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जो मॉनसून की तेज दस्तक का संकेत दे रहा है. कुल 42 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.