भाई अली के लिए कौन-सी 2 किताबें ले जा रहा था आबान? अतीक के बेटे की कार में मिलीं ये चीजें
झांसी सड़क हादसे में मारे गए आबान अहमद को लेकर जांच में कई नई बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, वह अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था. कार से दो अंग्रेजी उपन्यास, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Abaan Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने इस पूरे मामले को भावुक बना दिया है. पुलिस जांच में पता चला कि अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था.
