लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में जब टूरिस्ट जीप के सामने ही बाघ ने भालू को दौड़ाया, वीडियो में कैद हुआ पूरा नजारा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि यहां टाइगर रिजर्व में एक बाघ को एक भालू का पीछा करते हुए देखा गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि यहां टाइगर रिजर्व में एक बाघ को एक भालू का पीछा करते हुए देखा गया. इस घटना का 'दिल दहला' देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुस्त भालू अपनी जान बचाने के लिए दौड़ रहा है और बाघ उसका पीछा कर रहा है. जबकि मौके पर मौजूद पर्यटक सफारी वाहन से घटना को होते हुए देख रहे हैं.