UPTak Baithak Logo

बिग बॉस और द कपिल शर्मा शो में क्या जाएंगी सीमा हैदर, वीडियो जारी कर खुद बताया

अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर पर कोई फिल्म बना रहा है, तो कोई अपनी राजनीतिक पार्टी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर पर कोई फिल्म बना रहा है, तो कोई अपनी राजनीतिक पार्टी में शामिल करना चाहता है. अब सीमा हैदर का बिग बॉस और द कपिल शर्मा शो में जाने का भी चर्चा जोरों-शोरों पर है. मगर सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर बात कही है कि उनके पास ऑफर तो है, लेकिन फिलहाल उनका इन दोनों ही शो में जाने का कोई इरादा नहीं है. अगर आने वाले दिनों में उनका कुछ विचार होगा तो वह जरूर मीडिया से साझा करेंगी. अपने इस वीडियो की शुरुआत सीमा हैदर ने जय श्री राम बोलकर की. सीमा हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.