लेटेस्ट न्यूज़

आबान की मौत की खबर सुन जेल में क्या कर रहा है अतीक का बेटा अली? पता चल गई अंदर की बात

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है. झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद को जब हादसे की जानकारी मिली तो वह पूरी रात सो नहीं सका.

ADVERTISEMENT

UP Tak
अली अहमद, अतीक अहमद और आबान अहमद
social share
Google CTA

Abaan Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है. सबसे बड़ा सदमा उसके बड़े भाई अली अहमद को ही लगा, जो इस समय झांसी जेल में बंद है. बताया जा रहा है कि जिस भाई से मिलने के लिए अबान प्रयागराज से निकला था, उसी भाई को जब उसकी मौत की खबर मिली तो वह खुद को संभाल नहीं सका.