इंडोनेशिया में हनीमून के दौरान शालिनी के साथ ऐसा क्या हुआ, मुजफ्फरनगर में ससुराल गेट पर धरने पर बैठी? खुद बताया
UP News: मुजफ्फरनगर की शालिनी संगल आज अपने ससुराल के गेट के बाहर धरने पर बैठी है. इसी साल 12 फरवरी के दिन उसकी शादी बड़ी धूमधाम के साथ प्रणव सिंघल से हुई थी. शादी के बाद दोनों 5 दिनों के लिए दोनों हनीमून मनाने इंडोनेशिया भी गए. वहां ऐसा क्या हुआ कि शालिनी को ससुराल के गेट पर धरना देना पड़ गया?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: 12 फरवरी के दिन मुजफ्फरनगर की शालिनी संगल की शादी नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित 2Z पोर्स कॉलोनी में रहने वाले प्रणव सिंघल से हुई थी. बड़ी ही धूमधाम से शादी कार्यक्रम हुआ था. शादी के बाद शालिनी अपने पति प्रणव के साथ हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली में भी गई. यहां तक सब ठीक था. मगर हनीमून से आने के बाद ये शादी शालिनी के लिए बुरी याद बनकर रह गई. शालिनी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस ससुराल में उसका धूमधाम के साथ स्वागत किया गया था, उसे कुछ दिनों के बाद उसी ससुराल के गेट पर अपने परिवार संग धरने पर बैठना पड़ जाएगा.