मंगलवार को संभल के नेजा मेला ग्राउंड पर भारी फोर्स के साथ क्या करने लगे CO अनुज चौधरी? वीडियो आया सामने
CO Anuj Chaudhary News: संभल में जिला प्रशासन ने नेजा मेले की अनुमति नहीं दी. ASP श्रीश चंद्र और CO अनुज चौधरी की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात, पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल.
ADVERTISEMENT

CO Anuj Chaudhary
CO Anuj Chaudhary News: संभल जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक ‘नेजा मेला’ के लिए आयोजकों को अनुमति नहीं दिए जाने के बाद यह मुद्दा चर्चा के केंद्र में है. आपको बता दें कि मंगलवार को नेजा मेला ग्राउंड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स के साथ ASP श्रीश चंद्र के साथ CO अनुज चौधरी मौजूद रहे. एएसपी संभल श्रीश चंद्र ने कहा, "आज इस स्थान पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं हो रहा. एक आक्रांता और निर्मम हत्यारे की याद में इस मेले का आयोजन होता रहा था. इस कुरीति को सभी ने त्यागा है. आज कोई भी यहां नहीं आया है. यहां पुलिस की तैनाती की गई है. यहां पूरी तरह शांति है."
