लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में कल से बदल सकता है मौसम, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, IMD ने दी जानकारी

UP weather update: उत्तरी भारत में बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाके भी शामिल है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP weather update: उत्तरी भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहे हैं. जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. पहले से ही एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ी इलाकों में सक्रिय है जिसे एक दूसरे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से भी अब मदद मिलेगी. मानसून की विदाई के बाद यह पहली दफा है कि उत्तरी भारत में बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा.