लेटेस्ट न्यूज़

अपने मरे हुए नवजात बच्चे को झोले में लेकर लखीमपुर खीरी DM ऑफिस पहुंच गया विनोद! कलेजा फट जाएगा इनका दुख जानकर

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी से एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक बेबस पिता जब डीएम के पास पहुंचा तो सभी की आंखों में आंसों आ गए. पूरी दर्दनाक खबर को जानिए.

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri News
Lakhimpur Kheri News
social share
google news

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में इंसानियत ने अपना दम तोड़ दिया है. यहां एक निजी अस्पताल ने चंद पैसों के लालच में सारी हदें पार कर दी. पैसों के लालच की कीमत उसने चुकाई, जिसे अभी सारी दुनिया देखनी थी. अच्छा ही हुआ उस नवजात ने इस धरती पर आने से पहले ही मौत को गले लगा लिया! लखमीपुर खीरी में दर्द से कराहती एक गर्भवती महिला को जब उसके परिजन डॉक्टर की मनमानी फीस नहीं दे पाए तो उसे स्ट्रेचर पर डालकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया. यह जानते हुए भी कि उसकी हालत बेहद नाजुक थी. पैसों के आगे डॉक्टरों की इंसानियत मर गई, जिसका नतीजा एक नवजात की मौत थी. इसके बाद एक दर्दनाक दृश्य देखने को मिला. पिता अपने मृतक नवजात को थैले में रखकर डीएम ऑफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाने लगा. यहां जो कहानी उसने सुनाई उसे जान आपका कलेजा फट जाएगा.