UP Weather: 24 घंटे में यूपी के इन शहरों में बारिश का यलो अलर्ट, देखिए लिस्ट और मौसम की जानकारी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं छिटपुट बारिश का दौर चल रहा है. सितंबर महीने में हो रही इस बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल कर रख दिया है. नोएडा और एनसीआर के इलाकों में लोगों को लगातार बारिश से होने वाली परेशानी का सामना करना पड़ा.
ADVERTISEMENT

UP Weather Updates
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं छिटपुट बारिश का दौर चल रहा है. सितंबर महीने में हो रही इस बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल कर रख दिया है. नोएडा और एनसीआर के इलाकों में लोगों को लगातार बारिश से होने वाली परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बीच तापमान में भी तेजी से गिरा है और लोगों को लग रहा है कि यह ठंड के आने की आहट है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के मौसम को लेकर अपना लेटेस्ट प्रिडिक्शन जारी कर दिया है. यूपी के कई शहरों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.