लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather update: इटावा में न्यूनतम टेंप्रेचर 8.4 डिग्री तक गिरा, यूपी में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

उत्तर प्रदेश में शीतलहर की दस्तक, इटावा में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज. IMD ने यूपी में ठंड बढ़ने की दी चेतावनी. देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अलर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर की शुरुआत हो गई है. यूपी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ सेंटर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान इटावा में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. ये सामान्य से लगभग 5.1 डिग्री कम है. इसके अलावा कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, बरेली में 10.4 डिग्री, अयोध्या व बुलंदशहर में 11 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान की बात करें तो कानपुर IAF में 30.2 डिग्री सबसे अधिक रहा. बहराइच में 30.2 डिग्री के साथ हल्की वृद्धि देखी गई.