लखनऊ में बादलों ने पलट दिया मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें इस हफ्ते का हाल
UP Weather News: महीना मई का चल रहा है पर उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से सावन वाला हो गया है. उत्तर…
ADVERTISEMENT

UPRain_MUS_21072021__12_
UP Weather News: महीना मई का चल रहा है पर उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से सावन वाला हो गया है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है. बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने चार मई तक धूल भरी तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश के आसार जताया है. उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुख्य प्रभारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने यूपीतक को बताया कि यूपी ईस्टर्न और वेस्टर्न एरिया में विक्षोभ एक्टिव (Western Disturbances) हो गया है. जिसके कारण बादलों की आवाजाही बादल गर्जन के साथ तेज हो गई है. जिसके कारण भारी बारिश उत्तर प्रदेश में देखी जा सकती है.