UP Weather News : यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम, अगले दो दिनों में होंगे ये बदलाव, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो, शनिवार (16 नवंबर) को यूपी के पश्चिमी क्षेत्र के कई जिलों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में देर रात या सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा दिखाई दे सकता है.
ADVERTISEMENT

जल्द कई राज्यों में ठंड की शुरुआत होगी. (फाइल फोटो)
Uttar Pradesh Weather News : नवंबर के महीना आधा बीत चुका है और उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है्. प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है. मौसम विभाग का भी अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट देखी जा सकती है. शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश इलाकों में घने कोहरे की चादर छा गई. वहीं शनिवार को ठंड और भी बढ़ने की संभावना है.