लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में डूबे घाट, मथुरा में उफान पर यमुना, वाराणसी में ऐसे हालात

Uttar Pradesh News: राजधानी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. लाल किले समेत कई इलाकों में यमुना का पानी भर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: राजधानी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. लाल किले समेत कई इलाकों में यमुना का पानी भर गया है. दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं और लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हैं. राजधानी दिल्ली पहले ही बाढ़ बारिश का सामना कर रही है तो वहीं अब उत्तर प्रदेश में भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश में मथुरा से लेकर वाराणसी तक नदियों उफान पर हैं. वाराणसी और प्रयागराज में घाट डूबने लगे हैं. घाट के पास बने कुछ छोटे मंदिर पहले ही डूब चुके हैं.