लेटेस्ट न्यूज़

यूपी का पहला हेल्थ एटीएम गोरखपुर से शुरू करने की तैयारी में योगी सरकार

अभी तक अपने पैसे का एटीएम देखा होगा, पानी के लिए एटीएम देखा होगा, लेकिन अब हेल्थ एटीएम भी दिखाई देगा. उत्तर प्रदेश की योगी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अभी तक अपने पैसे का एटीएम देखा होगा, पानी के लिए एटीएम देखा होगा, लेकिन अब हेल्थ एटीएम भी दिखाई देगा. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government) गोरखपुर के 23 सरकारी अस्पतालों में हेल्थ एटीएम स्थापित करने जा रही है. इसमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा 21 सीएचसी-पीएचसी शामिल हैं. हेल्थ एटीएम के माध्यम से एक नमूने से मरीज की 59 जांचें हो सकेंगी. इस दौरान गंभीर बीमारियों का पता लग सकेगा.